Best Quality TMT Rebars for Construction Projects - Tata Tiscon

ब्लूप्रिंट तैयार करने से निर्माण सम्पूर्ण होने तक: निर्माण प्रोजेक्ट में टीएमटी रीबार की भुमिका के बारे में पूरी तरह से समझना

जब कोई परिवार घर बनाने का फैसला लेता है, तो सिर्फ़ एक घर ही नहीं बनता है, इसके साथ उनकी खुशियां, ख्वाहिंशे और सपनें भी पूरे होते हैं। घर के निर्माण में परिवार की सुरक्षा को ही सबसे ज़्यादा अहमियत दी जाती है, क्योंकि एक व्यक्ति के जीवन में इससे ज़रूरी और कुछ भी नहीं होता है। घर के निर्माण की योजना के साथ लोगों की ढेर सारी भावनाएं जुड़ी रहती हैं। चुनौतियों से भरे इस काम को किसी विश्यवसनीय हाथ में सौंपना ही सबसे महत्वपूर्ण है, जिस पर कि आंख बंद कर भरोसा किया जा सके। घर बनाना कोई आसान काम नहीं है और कुछ लोगों को इसमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

भारत में भूकंप की संभवनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और इसलिए निर्माण उद्योग में टीएमटी रीबार की ज़रूरत पर अब कोई संदेह नही रह गया है। ये मज़बूत, विभिन्न प्रकार के और बिल्डरों के लिए बहुत किफायती होते हैं और इसलिए आजकल हर किसी को इनकी ज़रूरत होती है। बिल्डरों के लिए टीएमटी रीबार की क्वालिटि को जाँच लेना भी बहुत ही ज़रूरी है। मौसम की स्थिति और समाज की नई ज़रूरतों के अनुसार उपयुक्त बनने के लिए स्टील रीबार्स को भी लगातार अपने आपको को बेहतर बनाना पड़ रहा है। गुज़रते समय के साथ इनकी शक्ति, टिकाऊपन, लचीलेपन, वेल्ड करने की क्षमता, ज़ंग-प्रतिरोधक शक्ति और कंक्रीट के साथ बंधन की शक्ति में भी वृद्धि हुई है। ये सब विशेषताएं प्राकृतिक आपदाओं से आपके घर को सुरक्षित रखती हैं।

उपलब्ध टीएमटी स्टील बार्स की रेंज:

● 8 मि.मी. स्टील बार
● 10 मि.मी. स्टील बार
● 12 मि.मी. स्टील बार
● 16 मि.मी. स्टील बार
● 20 मि.मी. स्टील बार
● 25 मि.मी. स्टील बार
● 32 मि.मी. स्टील बार
● 36 मि.मी. स्टील बार
● 40 मि.मी. स्टील बार

ये  ग्रेड्स स्टील रीबार की शक्ति और कठोरता को दर्शाते हैं। रीबार की शक्ति और कठोरता दोनों ही बेहद ज़रूरी है और निर्माण में महत्व भी रखती हैं।

संरचना के बुनियादी हिस्सों के निर्माण के लिए उच्च ग्रेड के टीएमटी स्टील बार का इस्तेमाल किया जाता है जिससे फर्श, छत आदि की मज़बूती सुनिश्चित होती है।

हर ग्रेड को एक नम्बर से दर्शाया जाता है जो कि विभिन्न प्रकार के इस्तेमाल के लिए स्टील रीबार का आकार बदलने या नया रूप दने के लिए आवश्यक बल को दर्शाती हैं।

डेकोरेटिव स्ट्रक्चरों के निर्माण के लिए स्टील रीबार के कम ग्रेड का इस्तेमाल किया जाता है। उनके लिए ज़्यादा शक्ति की ज़रूरत नहीं होती है।

घर एक ऐसा कीमती तोहफा है जो कि एक पीढ़ी अपनी अगली पीढ़ी को सौंपती है। इसमें उत्कृष्ट क्वालिटी के रीबार इस्तेमाल किए जाने पर यह सालों साल अटूट रहेगा। इसलिए ग्राहक एक प्रतिष्ठित ब्रांड का रीबार ही चुनते हैं। टाटा टिस्कॉन एक ऐसा ब्रांड है जो नए ग्राहकों को आकर्षित करता है और मौजूदा ग्राहकों को भी हमेशा की तरह अपनी सेवा प्रदान करता है।

उच्च क्वालिटी के स्टील रीबार्स वाले टाटा टिस्कॉन में रिब्ड पैटर्न होते हैं। इससे रीबार में ज़ंग नहीं लगता है और टूटता भी नहीं है एवं दरारे भी नहीं पड़ती हैं। सभी टिस्कॉन टीएमटी रीबार एक ही लम्बाई के होते हैं अर्थात 12 मीटर और हर रीबार का वज़न भी एक समान होता है। यह टिस्कॉन द्वारा ग्राहकों को दी जाने वाली एक गारंटी है। यह प्रोडक्ट के वजन के मामले में भरोसे का बरकरार रहना सुनिश्चित करता है और हर रीबार के वजन को मापने की परेशानी भी नहीं होती है।

टाटा टिस्कॉन टीएमटी रीबार पर कोई भी भरोसा कर सकता है क्योंकि इनके प्रोडेक्टस खरीदने पर ग्राहकों को उनके पैसों का उपयुक्त मोल मिलता है। जब भी कोई व्यक्ति अपना एक घर बनाने का सपना देखते हैं, तो इसमें सिर्फ उनका ही नहीं बल्कि कई लोगों के सपनें और ख्वाहिशें भी शामिल होती हैं। इन सब में बस एक ही उम्मीद रहती है: घर पीढ़ियों तक अटूट रहे और परिवार का आशियाना बनने के साथ-साथ सालों तक सुनहरी यादों की एक दासतान लिख जाए। तो निर्माण कार्य में सबसे बेहतर चुनने के लिए उपयुक्त रिसर्च करना अनिवार्य है। जिस रीबार से आपको पैसो का उपयुक्त मोल मिलता हो केवल उसे ही चुनना चाहिए। आखिरकार, अपना एक घर मतलब ईश्वर के आशिर्वाद के समान है।