टाटा टिस्कॉन के बारे में
सन 2000 में टाटा टिस्कॉन की शुरुआत हुई थी। टाटा टिस्कॉन भारत का पहला रीबार ब्रांड है जिसने मॉर्गन, यूएसए की सहायता से बाज़ार में टीएमटी बार को पेश किया।
भारत की प्रमुख टीएमटी रीबार कंपनी के रूप में टाटा टिस्कॉन ने अपने व्यवसाय में लगातार नई प्रक्रियाओं को अपनाकर और हर ज़रूरतों के लिए बेहतरीन समाधान तैयार करके अपनी बुनियाद को स्थापित किया है।
अपनी तकनीक में निरंतर नवीनता के इस्तेमाल और उत्पादन प्रक्रिया में उत्कृष्टता की मदद से टाटा टिस्कॉन ने भारत में एकमात्र “सुपरब्रांड” रीबार का प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया है।

पुरस्कार विजेता ब्रांड





मुख्य विशेषताएं

5 Lakhs
प्रति वर्ष उपभोक्ता

10000+
डीलर

40,000+
राजमिस्त्री

100+
कस्टमर सर्विस इंजीनियर

8,500+
आर्किटेक्ट

टाटा टिस्कॉन किन मूल्यों का प्रतीक है
टाटा टिस्कॉन मज़बूत और लम्बे समय तक अटूट घरों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। हमें गर्व है कि टाटा टिस्कॉन में हमने करोड़ों सपनों को पूरा करने में एक अहम भूमिका निभाई है।
हमारे पास बेहतरीन क्वालिटी की निर्माण सामग्री, उद्योग में सबसे बेहतर ऑटोमेटिक मशीनें है और इसके साथ गृह निर्माताओं, इंजीनियर्स और डीलरों को विशेष सहायता भी दी जाती है। इन सबके साथ बनता है टाटा टिस्कॉन – भारत का सबसे भरोसेमंद टीएमटी स्टील बार निर्माता।
टाटा स्टील के बारे में
भरोसे की बुनियाद पर निर्मित टाटा स्टील की स्थापना सन 1907 में जमसेतजी नुसरवानजी टाटा द्वारा एशिया की पहली निजी स्टील कंपनी के रूप में की गई थी। नवीनता और स्थायी विकास के लिए प्रतिबद्धता आज भी टाटा स्टील की पहचान है।
वर्तमान में टाटा स्टील पूरे विश्व में अपनी सेवाएं प्रदान करता है। कंपनी की 26 देशों में व्यावसायिक गतिविधियां हैं, 50 से भी अधिक देशों में वाणिज्यिक उपस्थिति है और 5 महादेशों में कर्मचारियों का दल भी है। वैश्विक स्तर पर इस उद्योग में एक प्रमुख कंपनी के रूप में, टाटा स्टील एशिया का सबसे किफायती स्टील उत्पादक है।

प्रमुख गृह निर्माण प्रोजेक्टस
राजस्थान के घर
भारत के राजयीक इतिहास की खूबसूरती और परम्परा का प्रतीक है राजस्थान। राजस्थान के इन घरों को टाटा टिस्कॉन की बमिसाल मज़बूती के साथ बनाया गया है, जो कि परम्परा और आधुनिकता का उपयुक्त मेल है!




केरल के घर
घर पर ही ताज़ी हवाओं का लुत्फ उठाते हुए अपने लिविंग रूम से केरल के बैकवाटर्स की खूबसूरती का मज़ा उठाएं। केरल के इन खूबसूरत घरों में बैठकर सिर्फ़ अपनी आँखों को बंद करें और धरती पर ही पाएं स्वर्ग में रहने जैसा एहसास।




दिल्ली के घर
हमारे देश की धड़कन के रूप में परिचित दिल्ली, ऐशोआराम और सुविधाओं के प्रति अपनी चाह के लिए मशहूर है। दिल्ली के ये खूबसूरत डिज़ाइन वाले घर समृद्धि और सरलता की मिसाल हैं और सच में यही है इस जीवंत शहर की पहचान ।





