अपने घर के लिए सबसे बेहतरीन रीबार पसंद करना

निर्माण की दुनिया में, आपके घर के टिकाऊपन और मज़बूती के लिए चाहिए सही रीबार (सरिया)। इसलिए सही रीबार चुनना ही सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। टीएमटी रीबार ही आपके घर की असली  ताकत है, इसलिए इसकी क्वालिटी के साथ समझौता कभी भी नहीं किया जाना चाहिए।  

जिन विषयो को ध्यान रखना चाहिए

आपके द्वारा इस्तेमाल की गई रीबार की मज़बूती ही आपके घर की उम्र तय करती है। इसलिए रीबार खरीदने के दौरान यह सुनिश्चित करें कि आप सबसे बेहतरीन ही खरीद रहे हैं। ये सालों तक आपको घर को मज़बूत बनाए रखेंगे। टीएमटी रीबार को पसंद करते समय कुछ विषयों का ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण है। नीचे कुछ महत्वपूर्ण बातों का उल्लेख किया गया है जिसे कि रीबार खरीदने से पहले आपको जाँच लेना है।

खर्च और फायदे

क्वालिटी पर महत्व देने के साथ-साथ, टीएमटी रीबार की किफायत का भी ध्यान रखा बहुत ही ज़रूरी है। टाटा टिस्कॉन में क्वालिटी और किफायती खर्च दोनों का अनोखा संतुलन है। इससे सुनिश्चित होता है कि आपके सपनों के घर के निर्माण के दौरान आपको मिले आपके निवेश का उपयुक्त मोल। और सबसे ख़ास बात ये है कि हमारे अनूठे डिजाइन से कुल स्टील की ज़रूरत में 6% तक की बचत करने में भी आपको मदद मिलती है।

टिकाऊपन

टिस्कॉन जैसे सुप्रिसद्ध टीएमटी रीबार सामान्यता टिकाऊ उत्पादन प्रक्रिया को अधिक महत्व देते हैं। इससे पर्यावरण पर प्रभाव कम पड़ता है और पर्यावरण के लिए अनुकूल उत्पादन प्रक्रियाओं को अपनाने के लिए उत्साहित किया जाता है। टाटा टिस्कॉन को गर्व है कि वह भारत का पहला ग्रीनप्रो सर्टिफाइड रीबार ब्राण्ड है। टाटा टिस्कॉन को चुनने के ज़रिये आप एक पर्यावरण के लिए अपनी ज़िम्मेदारी को भी निभाते हैं। ग्रीनप्रो इकोलेबल के साथ आप आत्मविश्वास के साथ खरीदारी कर सकते हैं, क्योंकि आप जानते हैं आपकी इस पसंद आप एक हरे-भरे भविष्य के लिए अपना योगदान दे रहे हैं।

सर्टिफिकेशन

आप कोई भी प्रोडक्ट खरीद सकते हैं लेकिन क्वालिटी सुनिश्चित करने के लिए सर्टिफिकेशन अत्यावश्यक है। यह टीएमटी रीबार के लिए भी लोगू होता है। BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स) एवं ISO सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट्स की पहचाना करना बहुत ज़रूरी है। ये सर्टिफिकेशंस उत्पादन प्रक्रिया में प्रतिष्ठित मानक और नियमों के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। इसलिए खरीदने का अंतिम फैसला लेने से पहले आपको ऐसे सर्टिफिकेशंस की जाँच की सलाह दी जाती है। टाटा टिस्कॉन 550SD रीबार BIS-1786 के अनुसार सामान्य मूल शक्ति से भी अधिक की सुनिश्चितता प्रदान करता है। इसमें आपको मिलेंगे कुछ विशेष गुण जिसमें शामिल हैं इलाँगेशन या दीर्घीकरण की अधिक मात्रा और ज़्यादा UTS/YS अनुपात जो कि अधिक लचीले स्पेशलटी रीबार के अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनरूप है। टाटा टिस्कॉन के साथ आपके निर्माण प्रोजेक्ट के लिए आप उत्कृष्ट क्वालिटी और विश्वसनीयता पर भरोसा कर सकते हैं।

ग्रेड

किसी भी टीएमटी रीबार की शक्ति सीधे उसके ग्रेड से प्रभावित होती है। अधिक ग्रेड का मतलब अधिक शक्ति। भूकंप की संभावना वाले इलाकों में आपके निर्माण की ज़रूरतों के अनुसार उपयुक्त ग्रेड को चुनना बेहद महत्वपूर्ण है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्डस ने अपने IS कोड 1786, भारत में इस्तेमाल के लिए विभिन्न ग्रेड के उपयुक्त टीएमटी रीबार के बारे में स्पष्ट दिशानिर्देश प्रदान किए हैं। इन ग्रेड्स में शामिल हैं Fe415, Fe415D, Fe415S, Fe500, Fe500D, Fe500S, Fe550, Fe550D और Fe600, Fe650 एवं  Fe700। टाटा टिस्कॉन 550SD रीबार Fe 550D ग्रेड का हिस्सा हैं और इसके साथ अतिरिक्त लचीलेपन की विशेषता भी शामिल है। बहेतर लचीलापन प्राप्त करने के लिए इन्हें अनोखे केमिकल ट्रीटमेंट और पोस्ट-रोलिंग प्रक्रिया से गुज़रना पड़ता है। इससे यील्ड स्ट्रेंथ (YS) और अल्टीमेट टेंसाइल स्ट्रेंथ (UTS) के बीच अंतर में वृद्धि होती है। हमारे टाटा टिस्कॉन रीबार्स इन स्टैंडर्ड्स से भी उच्च दर्जे के हैं जिससे बेहतरीन परफॉर्मेंस और भरोसा सुनिश्चित होता है।

लचीलापन

किसी भी बिल्डिंग में बेंडिंग लोड को प्रभावी रूप से संभालने के लिए टीएमटी रीबार में लचीलेपन का होना बेहद ज़रूरी है। जिन स्टील के उत्पादों में मोड़ने के दौरान दरार पड़ जाती है, वो प्रोडकट्स संरचना की मज़बूती कभी भी सुनिश्चित नहीं कर सकते । इनमें किसी भी विस्थापन करने वाले बलों से विफल न होकर झटकों और भूकंप के दबाव को सहने की शक्ति होनी चाहिए। टाटा टिस्कॉन में अधिक लचीलापन होता है जिससे अतिरिक्त सुरक्षा सुनिश्चित होती है। कम से कम 1.15 अल्टीमेट टेंसाइल स्ट्रेंथ (UTS) और यील्ड स्ट्रेंथ (YS) का यांत्रिक मानदंड भूकंप प्रतिरोध डिजाइन के IS13920:2016 स्टैंडर्ड के अनुसार है। इसके साथ 16% के कम से कम कुल इलाँगेशन (दीर्घीकरण) सहित ये रीबार अधिक लचीले होते हैं जो कि >= 14.5%.  की IS13920:2016 ज़रूरत से ज़्यादा है। इसलिए, दरार पड़ने से पहेल इनका अधिक विस्तार संभव है।  

निष्कर्ष

आपके घर के लिए सही टीएमटी रीबार चुनना एक बहुत ही अहम फैसला है। इससे आपके घर के टिकाऊपन और सुरक्षा के प्रभावित होनी के संभावना रहती है। शक्ति, सर्टिफिकेशन, ग्रेड, लचीलापन, खर्च और टिकाऊपन जैसे महत्वपूर्ण विषयों का ध्यान रखकर आप लम्बे समय तक आपके घर की संरचना की मज़बूती और सुदृढ़ता सुनिश्चित कर सकते हैं। याद रखें, जब बात हो आपके घर की मज़बूती की तब टीएमटी रीबार की क्वालिटी के साथ कौई समझौता नहीं किया जाना चाहिए। इसलिए समय लेकर हर संभव जानकारी हासिल करें और आपके निवेश को सुरक्षित रखने के लिए समझदारी से चुनें और अपने आपको और परिवार को मन की शांति प्रदान करें।