होम » लैंडमार्क प्रोजेक्टस

मुख्य प्रोजेक्ट्स

ये प्रोजेक्ट्स टाटा स्टील के उप्तादों की मज़बूती, टिकाऊपन और विविधता का प्रतीक हैं। शानदार लैंडमार्क से लेकर महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे उदाहरणों से ये साबित होता है कि हमारे उच्च क्वालिटी के स्टील समाधान एक मज़बूत और चारों ओर से कनेक्टेड भारत के निर्माण में अपनी एक अहम भूमिका निभा रहे हैं।

नया संसद भवन, नई दिल्ली

भारत का नया संसद भवन यानी एक विशाल निर्माण । यह 75000 वर्ग मीटर तक फैला हुआ है और इसमें भारी मात्रा में सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया है: 175,000 क्यूबिक मीटर कंक्रीट, 60,000 मीटर की पाइपिंग, 80,000 वर्ग मीटर का स्टोनवर्क, 90,000 वर्ग मीटर की डक्टिंग, 27,000 मेट्रिक टन रीइनफोर्समेंट एवं 1,350 कीलोमिटर की केबल और वायरिंग।

टाटा प्रोजेक्ट्स द्वारा इस प्रोजेक्ट को वास्तविक रूप दिया गया है और इसके लिए 6,000 मजबूत श्रमिक और 20 लाख श्रम दिवसों की ज़रूरत पड़ी थी।

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक, मुंबई

बांद्रा-वर्ली सी लिंक के नाम से भी मशहूर, मुंबई ट्रांस हार्बल लिंक अरब सागर पर फैला एक 8-लेन का 4.7 कीलोमीटर लंबा प्रमुख ब्रिज है। इससे लाखों लोगों को सफर करने में सहुलियत मिलती है।

इंजीनियरिंग की इस शानदार कला का निर्माण टाटा स्टील के उच्च क्वालिटी और लम्बे समय तक चलने वाले एलआरपीसी स्ट्रैंड के इस्तेमाल से किया गया है, जो कि वर्तमान को भविष्य के साथ जोड़ता है।

लोटस टेंपल, नई दिल्ली

नई दिल्ली का लोटस टेंपल, भारत का एक आकर्षक लैंडमार्क और वास्तुकला का एक अद्भुत उदाहरण भी है।

दशकों के अथक प्रयास से निर्मित एक शानदार और भव्य मंदिर है। इसे ज़ंग-प्रतिरोधक टाटा टिस्कॉन 550 रीबार की असाधारण शक्ति के इस्तेमाल से बनाया गया है।

पृष्ठ: 1 2