टाटा स्टील लिमिटेड यह सूचना ग्राहकों को उन लोगों से सावधान रहने के लिए जारी कर रहे हैं जो टाटा स्टील के कर्मचारी, एजेंट या अधिकारियों के रूप में ‘असली’ टाटा टिस्कॉन प्रोडक्ट की सप्लाई के लिए एडवांस पेमेंट की मांग करते हैं|
इस सूचना के ज़रिये ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे टाटा टिस्कॉन उत्पाद केवल निम्नलिखित दो तरीकों में से किसी एक तरीके से खरीदें:
- ऑनलाइनः टाटा टिस्कॉन ऑनलाइन खरीदने के लिए, कृपया विज़िट करें हमारा आधिकारिक ई-मार्केटप्लेस: https://aashiyana.tatasteel.com/
- ऑफलाइनः टाटा टिस्कॉन ऑफलाइन खरीदने के लिए, कृपया अपने नज़दीकी डिस्ट्रीब्यूटर या डीलर से संपर्क करें। हमारे डिस्ट्रीब्यूटरों और डीलरों की सूची यहाँ से प्राप्त कर सकते हैंः www.tatatiscon.co.in या https://aashiyana.tatasteel.com/
इन उत्पादों को खरीदने से संबंधित कोई पूछताछ या स्पष्टीकरण के लिए, कृपया हमारे टोल फ्री नंबर पर कॉल करेंः 1800 108 8282.
टाटा स्टील लिमिटेड द्वारा जनहित में जारी