उद्योग में सर्वप्रथम प्रोग्राम
सिर्फ़ बेमिसाल नए प्रोडक्ट और क्वालिटी ही नहीं, टाटा स्टील में उत्कृष्टता का विशेष ध्यान रखा जाता है – जो टाटा टिस्कॉन के सबसे बेहतर निर्माण प्रक्रियाओं को उत्साहित और स्थापित करने के लगतार प्रयास का ही एक हिस्सा है।
यह डिस्कवरी पहल, आर्किटेक्ट्स और इंजीनियर्स के लिए एक मौलकि और उद्योग के अनुरूप कौशल विकास संबंधित प्रोग्राम है। यह सिर्फ़ वेबिनार तक ही सीमित नहीं है, इस प्रक्रिया में विज़िट, ऑनलाइन शिक्षण और क्लासरूम प्रशिक्षण भी शामिल है।




ई-डिस्कवरी
वेबिनार सीरीज़
एक नॉलेज-अपस्किलिंग वेबिनार, टाटा टिस्कॉन ई-डिस्कवरी – यह टाटा टिस्कॉन के आर्किटोक्ट और इंजिनियरों के समूह के लिए एक पहल है। व्यवसाय के प्रमुख विशेषज्ञों द्वारा हर महीने इससे संबंधित वेबिनार का आयोजन किया जाता है। इसमें पूरे देश से 1500 से भी अधिक आर्किटेक्ट और इंजीनियर भाग लेते हैं।
ई-डिस्कवरी वेबिनार सीरीज़ में भागीदारों को अपने सवाल पूछने का मौका मिलता है और विशेषज्ञ उनका उत्तर देते हैं। इस प्रक्रिया से दोनों के बीच में बातचीत का सिलसिला जारी रहता है।

डिस्कवरी
प्लांट विज़िट
टिस्कॉन डिस्कवरी प्लांट विजिट के ज़रिए आर्किटेक्ट और इंजीनियरों को टाटा टिस्कॉन रीबार के उत्पादन केंद्र में आकर स्पष्ट रूप से सब कुछ देखने का मौका मिलता है।
उभरते हुए आर्किटेक्ट् और इंजीनियरों के लिए इस प्रोग्राम को तैयार किया गया है। इन विज़िट से उन्हें भविष्य के निर्माण और घर के निर्माण की उत्कृष्ट पद्धतियों के संबंध में हमारे तकनीकी विशेषज्ञों से बातचीत करने का मौका मिलता है। अब तक 60 से भी अधिक प्लांट विज़िट का आयोजन किया गया है और इससे भागीदारों के ज्ञान में बहुत वृद्धि हुई है।

डिस्कवरी प्रो
डिस्कवरी प्रो
टाटा टिस्कॉन डिस्कवरी प्रो एक विकेंड क्लासरूम ट्रेनिंग प्रोग्राम है। यह आर्किटेक्ट और इंजीनियरों के लिए एक विशेष पहल है। प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थाओं के साथ सहयोगिता के ज़रिए यह प्रोग्राम कुछ नया सीखने, विशेषज्ञों से बातचीत करने और कौशल विकास के लिए एक बेहतरीन मौका प्रदान करता है। स्थानीय ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए, विशेषज्ञों और प्रशिक्षकों के साथ विस्तृत चर्चा के जरिये हर प्रोग्राम के पाठ्यक्रम को तैयार किया गया है। पंजाब, केरल और असम में आयोजित इस प्रोग्राम को आई.आई.टी गुवाहाटी और एन.आई.टी कालीकट जैसी संस्थाओं की साझेदारी के साथ शुरू किया गया है।

